फोटो
गैरसैंण। कांग्रेसियों ने पेयजल समस्या के निदान की मांग को लेकर एसडीएम कमलेश मेहता को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा कि गैरसैंण क्षेत्र में पेयजल स्रोतों में पानी की कमी है व नगरीय क्षेत्र में कई स्थानों पर पाईप लाईनों में लीकेज हो रहा है, साथ ही नलों व टैंकरों से पानी की अनियमित आपूर्ति और कई उपभोक्ताओं की ओर से टुलू पंप का इस्तेमाल किए जाने से अधिकांश आबादी पेयजल समस्या से परेशान है। उन्होंने पेयजल लाईन की लीकेज बंद करने, नगर में वार्ड वाइज पेयजल आपूर्ति के लिए समय निर्धारित करने, पेयजल स्रोतों के संरक्षण के लिए प्रभावी योजना बनाने, मई व जून माह का पानी का बिल माफ करने, पेयजल संबंधी शिकायत के लिए एक मोबाईल नंबर सार्वजनिक रूप से निर्धारित करने की मांग की है। मौके पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष केएस बिष्ट, अध्यक्ष दानसिंह नेगी, पूर्व दर्जाधारी सुरेश कुमार, जसवंत बिष्ट, पंकज रावत व रमेश गौड़ मौजूद रहे।