फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सिरों गांव में लगी आग भड़की, एक किमी दूर सिणजी गांव तक फैली, मची अफरा-तफरी

Fri, 29 Mar 2024 03:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर/पीपलकोटी।

सार

पीपलकोटी के रौली क्षेत्र के जंगलों में भड़की आग को अलकनंदा वन प्रभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से बुझा लिया। बृहस्पतिवार को दशोली ब्लॉक के सिरों गांव के समीप ग्रामीणों ने अपने खेताें में खरपतवार को नष्ट करने के लिए आग जलाई।
विज्ञापन
जंगल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरों गांव के समीप खेतों में खरपतवार जलाने के लिए लगाई आग हवा चलने से भड़क उठी और एक किमी दूर सिणजी गांव तक जा पहुंची। आग लगने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने मवेशियों को खोल सुरक्षित स्थानों पर भेजा। वन कर्मियों ने सिणजी गांव के रास्ते से फायर लाइन खींचकर करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई।

विज्ञापन


वनाग्नि से करीब तीन हेक्टेयर वन संपदा जलकर नष्ट हो गई। दूसरी ओर पीपलकोटी के रौली क्षेत्र के जंगलों में भड़की आग को अलकनंदा वन प्रभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से बुझा लिया।
बृहस्पतिवार को दशोली ब्लॉक के सिरों गांव के समीप ग्रामीणों ने अपने खेताें में खरपतवार को नष्ट करने के लिए आग जलाई। इसी दौरान हवा चलने से आग समीप के ही चीड़ के जंगल तक पहुंच गई और दोपहर करीब 12 बजे देखते ही देखते आग बेकाबू हो गई। 
विज्ञापन


आग करीब एक किलोमीटर दूर सिणजी गांव तक पहुंच गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे वन कर्मियों ने आग को बुझाना चाहा लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वन कर्मी उसके सामने भी नहीं जा पाए। जब आग सिणजी गांव के पास पहुंची तो ग्रामीणों ने गोशालाओं से मवेशियों को खोला और सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया। 13 वन कर्मियों ने गांव के पैदल रास्ते पर फायर लाइन खींची इसके बाद आग का रास्ता बदला। इसके बाद आग बालखिला नदी की ओर फैल गई और शाम करीब छह बजे आग बुझा दी गई।
 

विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई
वन बीट अधिकारी राजेंद्र रावत ने बताया कि वन कर्मियों की मदद से आग बुझा ली गई है। दूसरी ओर पीपलकोटी के रौली क्षेत्र के जंगलों में भड़की आग बुझाने के लिए वन दरोगा आरएस पुंडीर, कुंवर सिंह रावत, प्रदीप सिंह, नरेंद्र सिंह और रमेश सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग बुझा ली।

मुखेम रेंज के जंगल भी जले
मुखेम रेंज में उत्तरकाशी-लंबगांव मार्ग पर फिर आग भड़क उठी जिससे दिनभर धुएं का गुबार उठता रहा। दिन में भड़की आग एक बड़े क्षेत्र तक फैल गई जिससे अमूल्य वन संपदा के साथ वन्यजीवों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। वन क्षेत्राधिकारी पूजा चौहान ने बताया कि तापमान बढ़ने के कारण वनाग्नि की घटनाएं बढ़ रही हैं। सूचना पर वनाग्नि नियंत्रण के लिए टीम भेजी गई जो आग बुझाने का प्रयास कर रही है। 

ये भी पढ़ें..Weather Update: उफ ये गर्मी... मैदानी इलाकों में तेजी से बढ़ रहा तापमान, देहरादून में टूटा दस साल का रिकॉर्ड

जंगल में आग लगाने वालों की सूचना देने वाले होंगे पुरस्कृत
शहर से लगे जंगलों में बढ़ती वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम के लिए वन विभाग ने अपील जारी की है। वन विभाग ने कहा कि जंगल में आग लगाने वालों की सूचना देने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा। आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पिछले कुछ समय से उत्तरकाशी वन प्रभाग में वनाग्नि की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बाड़ाहाट रेंज से लेकर मुखेम रेंज, धरासू रेंज में अब तक कई जगह जंगलों में आग लग चुकी है। मुखेम रेंज में तो चार दिन तक जंगल जलता रहा था। अब उत्तरकाशी प्रभागीय वनाधिकारी डीपी बलूनी ने कहा कि वनाग्नि की घटना में दोषी पाए जाने पर सजा होगी और जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं वनों में आग लगाने वाले अराजक तत्वों की पुष्ट सूचना देने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें