फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म कलाकार संजय मिश्रा फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे औली

विज्ञापन
औली में अपनी टीम के साथ फिल्म शूटिंग के लिए पहुंचे अभिनेता संजय मिश्रा। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध कलाकार संजय मिश्रा इन दिनों अपनी टीम के साथ फिल्म की शूटिंग के लिए औली आए हुए हैं। उन्होंने औली में शूटिंग शुरू कर दी है। वह कई दिनों तक औली की वादियों में विभिन्न लोकेशनों पर शूटिंग करेंगे।
विज्ञापन

विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली की खूबसूरत वादियां इन दिनों बर्फ से लकदक हैं। औली स्लोप भी बर्फ से ढका हुआ है, जिससे यहां की खूबसूरती पर चार चांद लगे हैं। यही कारण है कि पर्यटकों के साथ फिल्मी हस्तियां भी औली की ओर आकर्षित हो रही हैं। हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध कलाकार संजय मिश्रा इन दिनों शूटिंग के लिए अपनी टीम के साथ औली पहुंचे हुए हैं। होटल व्यवसायी अजय भट्ट ने बताया कि संजय मिश्रा औली में 28 फरवरी तक रुकेंगे और यहां पर विभिन्न जगह पर फिल्म की शूटिंग करेंगे। उनके साथ आई पूरी टीम को औली की वादियां खूब भा रही हैं। फिल्म कलाकार संजय मिश्रा का कहना है कि यहां पर फिल्म शूटिंग की अपार संभावनाएं हैं। यहां बर्फ भी है और गौरसों जैसा घना जंगल भी है। ऊंची-ऊंची बर्फ से हिमाच्छादित चोटियां हैं, सभी लोग यहां काफी रोमांचित महसूस कर रहे हैं। हालांकि जिस फिल्म की शूटिंग की जा रही है उसमें संजय मिश्रा के रोल को ही यहां पर शूट किया जा रहा है। इसलिए फिल्म से जुड़े दूसरे कलाकार यहां नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें