फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर नल दे दिए, पर उनमें जल नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत चमोली की बैठक में पानी और सड़क के मुद्दे सबसे अधिक उठे। सदस्यों ने विभिन्न क्षेत्रों में पानी नहीं आने की समस्या उठाई, जिसपर जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने अधिकारियों से कहा कि उन्होंने हर घर नल तो दे दिए, लेकिन उनमें पानी नहीं आ रहा है। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी लोगों को पानी क्यों नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा सदस्यों ने विभिन्न सड़कों की खस्ताहाल पर भी अधिकारियों से सवाल किए, जिस पर ज्यादातर अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इस पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी अधिकारियों को बैठक में पूरे होमवर्क के साथ आने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान पेयजल से संबंधित चर्चा के दौरान सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की पानी से संबंधित समस्याओं को उठाया। सदस्यों ने कहा कि हर साल गर्मियों में पानी की समस्या रहती है, लेकिन विभाग इसका स्थायी समाधान नहीं कर पा रहा है। सड़कों की स्थिति खराब होने, गुणवत्ता, सालों से लंबित सड़कों के मुद्दे सदस्यों ने प्रमुखता से उठाए। पीएमजीएसवाई और लोनिवि के अधिकारी कई सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिसको लेकर सदस्यों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जब अधिकारियों के पास उनके विभाग से जुड़ी योजनाओं की पर्याप्त जानकारी नहीं है तो वह उसका समाधान क्या करेंगे। इस पर अध्यक्ष ने भी कड़ी नाराजगी व्यक्त की बैठक में उपाध्यक्ष लक्ष्मण रावत, सदस्य भागीरथी रावत, बबीता त्रिकोटी, नंदिता, कृष्णा सिंह, पूजा देवी, अनिल सिंह, अवतार सिंह, देवी प्रसाद, ब्लॉक प्रमुख दशोली विनीता देवी सहित अन्य सदस्य व विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी के न आने पर निंदा प्रस्ताव पारित
- सदस्य देवी जोशी ने बैठक में जिलाधिकारी या सीडीओ में से किसी के भी नहीं आने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जिले के शीर्ष अधिकारी के बैठक में न आना गंभीर मामला है। बैठक में इसके खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया गया, जिसका सभी सदस्यों ने समर्थन किया। अध्यक्ष रजनी भंडारी ने भी इस पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें