फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन तक नगर में भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनावों को देखते हुए चमोली पुलिस ने गोपेश्वर मुख्यालय का यातायात प्लान तैयार किया है। प्लान के तहत 12 और 13 फरवरी को जरूरी सेवाओं को छोड़कर गोपेश्वर नगर में भारी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

शनिवार से विधानसभा चुनावों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होनी शुरू हो जाएंगी। बदरीनाथ विधानसभा के लिए पुलिस मैदान, जबकि थराली और कर्णप्रयाग विधानसभा के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। पुलिस मैदान से जाने वाली पार्टियों के वाहन लीसा बैंड, डिग्री कॉलेज, एमटी तिराहा, जीरो बैंड होते हुए पुलिस मैदान आएंगे और टैक्सी स्टैंड एमटी तिराहा जीरो बैंड होते हुए रवाना होंगे। स्पोर्ट्स स्टेडियम से जाने वाली पार्टियों के वाहन लीसा बैंड डिग्री कॉलेज होते हुए मैदान में जाएंगे और डिग्री कॉलेज, एमटी तिराह, जीरो बैंड होते हुए प्रस्थान करेंगे। पोलिंग पार्टी के कर्मचारियों के प्राइवेट वाहन किसी भी दशा में गोपेश्वर में नहीं आएंगे। सभी वाहन बीटेक कॉलेज मैदान कोठियालसैंण और चमोली स्थित पार्किंग में खड़े होंगे। कर्मचारियों को लाने और ले जाने के लिए शटल बस सेवा उपलब्ध रहेगी। चमोली से आने वाले सामान्य वाहन लीसा बैंड, डिग्री कॉलेज, एमटी तिराहा, जीरो बैंड, हॉस्पिटल तिराहा होते हुए नगर में प्रवेश करेंगे। चमोली जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से वापस जाएंगे। निर्वाचन के लिए 119 मैक्स, 15 बस और 10 बाइक रिजर्व में रखी गई हैं। इनको घिंघराण रोड नया बस अड्डा और सड़क किनारे खड़ा किया जाएगा। हॉस्पिटल तिराहे से मुख्य बाजार होते हुए एमटी तिराहे जाने वाले सामान्य वाहनों के लिए मार्ग प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें