फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवालीखाल में दिनभर बर्फबारी के बीच फंसी चुनाव कर्मियों की आठ टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टल मतदान कराने गोपेश्वर से गैरसैंण जा रही चुनाव कर्मियों की आठ टीमें कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे पर दिवालीखाल में हिमपात होने से सुबह 10 बजे से देर शाम तक फंसी रही। हाईवे खोलने के लिए जेसीबी जुटी है लेकिन अधिक बर्फबारी होने से दिक्कतें आ रही हैं। जेसीबी शाम साढ़े चार बजे तक हाईवे खोलने में जुटी रही।
विज्ञापन

एसडीएम गैरसैंण संतोष कुमार पांडे ने कहा कि भारी हिमपात से दिवालीखाल में कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे पर यातायात बाधित हो जाने से गोपेश्वर से गैरसैंण जा रही पोस्टल मतदान चुनाव कर्मियों की आठ टीमें कुल 40 लोग दिवालीखाल में फंस गए। जबकि गैरसैंण से मतदान करवाकर एक टीम को गोपेश्वर जाना था वह भी यहीं फंस गई। इन सभी टीमों को गोपेश्वर पहुंचाने के लिए हाईवे खोलने के लिए जेसीबी लगा दी गई है। हर हाल में इन मतदान कर्मियों को गोपेश्वर पहुंचाने के प्रयास जारी हैं। कहा कि देर रात तक हाईवे यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। मतदान कराने जा रही टीम को अब वापस गोपेश्वर पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं डीएम हिमांशु खुराना ने कहा कि पोस्टल मतदान के लिए इन पोलिंग पार्टियों को अब पांच फरवरी को दोबारा भेजा जाएगा। वहीं दिवालीखाल क्षेत्र के करीब पांच किलोमीटर दायरे में हिमपात से कर्णप्रयाग व गैरसैंण की तरफ जाने वाले कई वाहन भी फंसे हैं। सुबह 10 बजे से लोग सड़कों पर हिमपात रुकने का इंतजार करते रहे।
बर्फबारी के बीच करवाया मतदान
गोपेश्वर। जोशीमठ क्षेत्र में भारी बर्फबारी के बीच बृहस्पतिवार को पोलिंग पार्टियों ने डाकमत पत्र से दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए मतदान कराया। हालांकि इस क्षेत्र में भारी बर्फबारी हो रही है, लेकिन यहां सभी पोलिंग पार्टियों ने बिना किसी रुकावट के मतदान संपन्न कराया। कुछ जगह पर बर्फबारी के कारण इनके वाहन रुके रहे, लेकिन देर शाम तक सभी पार्टियां वापस आ गई थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें