फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बालखिला पंपिंग योजना से चमोली नगर में हो पेयजल आपूर्ति

Wed, 24 Jul 2024 03:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
चमोली। पानी की किल्लत झेल रहे चमोली के लोगों ने प्रशासन से नगर क्षेत्र में बालखिला पंपिंग योजना से पानी की आपूर्ति करने की मांग की। उन्होंने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन दिया। कहा कि जून माह में उन्हें आश्वासन दिया गया था कि इस योजना से पानी नगर में सुचारु किया जाएगा लेकिन अभी तक पानी नहीं आया।
विज्ञापन

विक्रम सिंह नेगी, जगदीश प्रसाद डिमरी, पवन राठौर, प्रकाश बर्त्वाल, प्रदीप वर्मा, नफीस अहमद, सविता अग्रवाल और सतीश भंडारी ने कहा कि नगर की पेयजल समस्या को देखते हुए पूर्व में बालखिला पंपिंग योजना बनाई गई लेकिन इसका पानी चमोली नगर में नहीं दिया गया। ऐसे में यहां पेयजल समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। खैनुरी गदेरे से 50 साल से अधिक पुरानी पेयजल लाइन यहां की जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रही है। इधर, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एसके श्रीवास्तव ने कहा कि खैनुरी पेयजल योजना से पानी की सप्लाई कम हो गई है। स्थानीय लोगों की मांग पर चमोली के लिए नई पेयजल योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें