फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमा देवी मंदिर का गेट बनाने के लिए पेयजल निर्माण निगम देगी धनराशि

विज्ञापन
कर्णप्रयाग में उमा देवी मंदिर के क्षतिग्रस्त मुख्य द्वार का निरीक्षण करते एसडीएम व उत्तराखंड पे - फोटो : KARNPRYAG
विज्ञापन
पेयजल निर्माण निगम और प्रशासन ने बृहस्पतिवार को उमा देवी मंदिर के मुख्य द्वार का निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों ने अधिकारियों से जल्द मंदिर के मुख्य द्वार के निर्माण की मांग उठाई। इस दौरान समझौता हुआ कि कार्यदायी संस्था पेयजल निर्माण निगम मंदिर समिति को गेट बनाने के लिए धन उपलब्ध कराएगी और मंदिर समिति की ओर से गेट का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

करीब दो साल पहले जनता के विरोध के बावजूद सीवर लाइन बिछाने के लिए मंदिर का मुख्य द्वार खोदा गया था, जिससे मंदिर का गेट और रास्ता क्षतिग्रस्त हो गए थे। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही थी और कई बार लोग फिसलकर चोटिल भी हो गए थे। स्थानीय लोगों की ओर से कई बार गेट व रास्ता बनाने की मांग उठाई गई, लेकिन जब अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया तो मंदिर समिति के सदस्यों ने एसडीएम को पत्र देकर समस्या का समाधान करने को कहा। बृहस्पतिवार को पेयजल निर्माण निगम और एसडीएम मौके पर पहुंचे और उन्होंने मंदिर के क्षतिग्रस्त मुख्य द्वार का निरीक्षण किया। मंदिर समिति के पुजारी कांति ने बताया कि कार्यदायी संस्था, प्रशासन और मंदिर समिति के बीच गेट बनाने को लेकर आपसी सहमति हुई, जिसमें कार्यदायी संस्था उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम मंदिर समिति को गेट बनाने के लिए पैसा उपलब्ध कराएगी और मंदिर समिति निर्माण करवाएगी। इस मौके पर एसडीएम वैभव गुप्ता, पटवारी हरीश पोखरियाल, व्यापार संघ अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, नवीन पुजारी, देवेंद्र डिमरी, नवीन नवानी आदि मौजूद थे। एसडीएम ने कहा कि अगर कार्यदायी संस्था फिर अपने वायदे से पीछे हटी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें