फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: डीएम ने कर्णप्रयाग ईओ का वेतन रोकने के दिए निर्देश

Mon, 12 Aug 2024 07:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में न आने और गोसदन की टेंडर प्रक्रिया में देरी पर की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। डीएम हिमांशु खुराना ने सोमवार को जिला स्तरीय निराश्रित गोवंश समिति की बैठक ली। बैठक में निर्माणाधीन और प्रस्तावित सदनों को लेकर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान कर्णप्रयाग नगर पालिका के ईओ की ओर से गोसदन की टेंडर प्रक्रिया में देरी करने और समीक्षा बैठक में उपस्थित न होने पर डीएम ने ईओ का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने थराली और कर्णप्रयाग गोसदन निर्माण के लिए त्वरित कार्रवाई करने, गौचर, पोखरी व पीपलकोटी गोसदन का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने और जोशीमठ में निर्मित गोसदन में पशुओं को शिफ्ट करने के निर्देश दिए। कहा कि गोसदन के संचालन के लिए इच्छुक गैर सरकारी संस्थाओं से शीघ्र आवेदन लें और उनका पंजीकरण कराएं। बैठक में कहा गया कि जिला स्तरीय समिति की ओर से नारायणबगड़, कर्णप्रयाग, गोपेश्वर, पोखरी व थराली में पांच गैर सरकारी संस्थाओं (एनजीओ) के प्रस्ताव राजकीय मान्यता के लिए पशु कल्याण बोर्ड को भेजे गए हैं। बैठक में परियोजना निदेशक आनंद सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रलयंकर नाथ, अधिशासी अधिकारी पीएस नेगी सहित तहसीलों से एसडीएम व निकायों के ईओ वर्चुअली जुड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें