फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नर-नारायण की देवडोली ने बदरीपुरी में भक्तों को दिया आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिषेक पूजा और भोग के बाद हुआ नर-नारायण महोत्सव का समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जोशीमठ। बदरीनाथ धाम में नर-नारायण महोत्सव के दूसरे दिन नर नारायण की देव डोली ने बदरी पुरी का भ्रमण कर भक्तों को दर्शन देते हुए आशीर्वाद दिया। अपराह्न अभिषेक पूजा के बाद महोत्सव का समापन हो गया।
सोमवार को सुबह 10 बजे बदरीनाथ मंदिर पूजा अर्चना के बाद भगवान नर नारायण की देवडोली भक्तों को आशीर्वाद देने बदरीपुरी के भ्रमण पर निकली। बामणी गांव सहित पूरे बदरीशपुरी में भक्तों ने देवडोली का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया और भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। उसके बाद भगवान बदरीनाथ के जन्मस्थान लीलाढूंगी में धर्माधिकारी व वेदपाठियों की उपस्थिति में नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी ने नर-नारायण की अभिषेक पूजा संपन्न की और भगवान को भोग लगाया। उसके बाद सवा तीन बजे भगवान नर-नारायण की विग्रह मूर्तियां देवडोली सहित बदरीनाथ मंदिर प्रांगण में विराजमान हो गईं। जिसके साथ ही दो दिवसीय नर-नारायण महोत्सव संपन्न हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, राजेंद्र सेमवाल, विवेक थपलियाल सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें