फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: शराब की दुकान के विरोध में लोल्टी के ग्रामीणों का प्रदर्शन

Mon, 02 Sep 2024 07:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

तहसील पहुंचे ग्रामीण, शराब कारोबारियों पर धमकाने का लगाया आरोप
कहा- पूर्व में विरोध के बाद बंद कर दिया था ठेका, अब फिर खोल दिया गया

दुकान बंद नहीं की गई तो करेंगे भूख हड़ताल
संवाद न्यूज एजेंसी
थराली। करीब 20 दिन बाद तहसील के लोल्टी में खुली शराब की दुकान के खिलाफ सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फिर फूट पड़ा। लोल्टी से थराली तहसील तक नारेबाजी करते हुए पहुंचीं महिलाओं ने प्रदर्शन किया और शराब कारोबारियों पर धमकाने का आरोप लगाया। एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन देकर शराब की दुकान बंद करने की मांग की। जल्द दुकान बंद नहीं करने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बीते 10 अगस्त को भी यहां शराब की दुकान खोली गई थी तब भी ग्रामीणों ने विरोध किया था और दो दिन बाद इसे बंद कर दिया गया। अब यहां एक सितंबर से फिर ठेका शुरू कर दिया गया है। इससे गुस्साए लोल्टी के ग्रामीण सोमवार को भारी बारिश के बीच महिला मंगल दल अध्यक्ष दीपा देवी के नेतृत्व में तहसील पहुंचे। उन्होंने गांव में शराब के ठेके के विरोध में प्रदर्शन किया और इसे तुरंत बंद करने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि विरोध के बावजूद एक सितंबर से ठेका फिर खोल दिया गया। विरोध करने पर ठेका कर्मी अभद्रता कर रहे हैं। जान माल की धमकी भी दे रहे हैं। बच्चों और महिलाओं में भय बना है। प्रदर्शन करने वालों में हेमा देवी, शकुंतला देवी, सुनीता देवी, कविता देवी, पार्वती देवी, हरमा देवी, मंजू देवी, कमला देवी, बबीता देवी, प्रेमा देवी, ललिता, सुमन, दीपक सिंह, आशीष और बृजमोहन सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें