फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मुआवजा और नौकरी के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

Mon, 29 Jul 2024 06:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

चमोली एसटीपी करंट हादसे के मृतकों को परिजनों ने डीएम को दिया ज्ञापन
कहा, एक साल से भटक रहे हैं मुआवजे के लिए
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। चमोली एसटीपी करंट हादसे में मृतकों के परिजनों को अभी तक उचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी न मिलने पर प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कहा कि हादसे के एक साल बाद भी प्रभावित परिवार नौकरी और मुआवजे के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने मांग का ज्ञापन डीएम को दिया। कहा शीघ्र मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों ने पुराना पेट्रोल पंप से कलेक्ट्रेट परिसर तक जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। करीब आधा घंटे तक उन्होंने परिसर में शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में ग्रामीणों ने कहा कि 19 जुलाई को चमोली में नमामि गंगे परियोजना के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में करंट फैलने से 16 लोगों की मौत हो गई थी। उस वक्त शासन-प्रशासन ने प्रभावित परिवार के एक सदस्य को कंपनी के माध्यम से नौकरी देने का आश्वासन दिया था लेकिन आज तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मृत कर्मचारियों के पीएफ का भुगतान भी अभी तक नहीं किया गया है। प्रदर्शन के बाद आक्रोशित लोगों ने जिलाधिकारी से भेंटकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर शीघ्र इस संबंध में सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी, जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह बर्त्वाल, अजय सिंह, महेश कुमार, उदय सिंह, सुनील, विपिन फरस्वाण, योगेंद्र बिष्ट, दिगंबर सिंह, नरेंद्र लाल, दीपक फरस्वाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें