फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नंदप्रयाग-नंदानगर सड़क का काम जल्द पूरा करने की मांग

Wed, 10 Jan 2024 04:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदानगर। नंदप्रयाग-नंदानगर (19 किमी) मार्ग के सुधारीकरण कार्य में तेजी लाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने के लिए निर्देशित करने की मांग की। पूर्व ग्राम प्रधान तेजवीर कंडेरी, बलवंत सिंह, मेहरवान सिंह, करण सिंह और संजय सिंह का कहना है कि पिछले एक साल से चौड़ीकरण के नाम पर नंदानगर सड़क को उबड़-खाबड़ बना दिया गया है। जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर काम भी धीमी गति से हो रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सड़क चौड़ीकरण कार्य की मॉनिटरिंग नहीं कर रहे हैं, जिससे लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें