फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि मेले में रहेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदानगर घाट में होने वाले महाशिवरात्रि मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। लोक गायिका हेमा करासी के साथ ही महिला मंगल दल कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। रविवार को मेला कमेटी की बैठक में मेले में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। मेले में लक्की ड्रा भी रखा गया है।
विज्ञापन

घाट नगर में महाशिवरात्रि पर हर साल दो दिवसीय मेला आयोजित किया जाता है, लेकिन कोविड के कारण दो वर्षों से इसका आयोजन सूक्ष्म रूप से किया गया। इस बार एक और दो मार्च को मेला आयोजित किया जा रहा है। मेले को लेकर मेला कमेटी की अध्यक्ष/ब्लॉक प्रमुख भारती देवी की अध्यक्षता में बस स्टैंड पर बैठक हुई, जिसमें मेले में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित अन्य गतिविधियों पर चर्चा हुई। तय किया गया कि मेले में शिक्षण संस्थाओं और महिला मंगल दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में तय किया गया कि एक मार्च को लोक गायिका हेमा करासी का कार्यक्रम होगा। इसी दिन शिक्षण संस्थाओं के कार्यक्रम भी होंगे। दो मार्च को महिला मंगल दलों के कार्यक्रम होंगे। मेले में लक्की ड्रा भी रखा जाएगा, जिसमें प्रथम पुरस्कार बाइक, द्वितीय पुरस्कार वॉशिंग मशीन, तृतीय रसोई गैस सिलिंडर, चौथा एलईडी और पांचवीं मिक्सी रखी गई है। बैठक में मेला कमेटी के अध्यक्ष महावीर सिंह, उपाध्यक्ष चरण सिंह, संरक्षक विजय प्रसाद, सुखबीर सिंह रौतेला, अर्जुन सिंह रावत, नंदन सिंह रावत, जगदीश लाल, वीरेंद्र सिंह, महावीर सिंह, पंकज, गिरीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें