फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने में करें पूरा करें अस्पताल भवन का निर्माण : नौटियाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गैरसैंण। विधायक अनिल नौटियाल ने शनिवार को निर्माणाधीन उपजिला अस्पताल भवन का निरीक्षण किया। धीमी गति से हो रहे भवन के निर्माण के चलते विधायक ने निर्माणदायी विभाग ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों को एक महीने में काम पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही यदि काम समय पर पूरा नहीं होता तो संबंधित ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने के लिए कहा।
सीएचसी के उप जिला अस्पताल में उच्चीकृत होने के बाद यहां बीते तीन साल से भवन का निर्माण किया जा रहा है। करीब चार करोड़ की लागत से बन रहे इस भवन के भूतल पर ओपीडी और इमरजेंसी तथा प्रथम तल पर 50 बैड के लिए वार्ड और आईसीयू बनना है।
विज्ञापन

यह काम बीते जुलाई में पूरा होना था। लेकिन सितंबर बीतने पर भी काम पूरा नहीं हो पाया। हालात यह है कि भूतल पर जहां टाइल्स का काम चल रहा है। वहीं प्रथम तल पर अभी प्लास्टर ही नहीं हुआ है। ऐसे में विधायक के एक महीने में काम पूरा करने के निर्देश के बाद भी यह काम पूरा होगा या नहीं यह सवाल बना हुआ है।
विज्ञापन

हालांकि विधायक अनिल नौटियाल ने काम पूरा नहीं होने पर ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने के लिए अधिकारियों को कहा है। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अर्जुन रावत ने अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में बताया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख शशि सौरियाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जानकी रावत, कुशुमलता गैड़ी, पूर्व जिपंस एमएन जुयाल, मंगल नारायण पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें