फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली: गोपेश्वर महाविद्यालय में कक्षाएं कराई बंद, तालाबंदी की

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी को लेकर आक्रोशित हैं गोपेश्वर के छात्र-छात्राएं
विज्ञापन


कहा, जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सोमवार को कॉलेज कराएंगे बंद
परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी के विरोध में छात्र-छात्राओं ने आक्रोश जताया। वह शुक्रवार सुबह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर पहुंचे और कक्षाओं को बंद कराकर छात्र-छात्राओं को कमरे से बाहर कर दिया। इसके बाद उन्होंने गेट पर तालाबंदी कर दी। छात्र-छात्राओं ने कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं निकाला गया तो सोमवार से महाविद्यालय को बंद कर दिया जाएगा।
छात्र-छात्राओं ने कहा कि करीब 100 ऐसे छात्र-छात्राओं को अंकतालिका में गैर हाजिर दिखाया गया है जिन्होंने परीक्षा दी थी। कई छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी है। पूर्व में बैक पेपर देने वाले छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम जारी नहीं किया जा रहा है। छात्र-छात्राएं इन गड़बड़ियों को ठीक करने की मांग लगातार उठाते आ रहे हैं लेकिन विश्वविद्यालय स्तर से कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। ऐसे में जिन छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय की गलती से फेल कर दिया गया वह अगली कक्षा में प्रवेश कैसे ले सकेंगे। कई छात्र-छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए दूसरी जगह जाना है, लेकिन परिणाम में गड़बड़ी होने से वह भी कहीं नहीं जा पा रहे हैं। कहा कि विश्वविद्यालय छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने कॉलेज में प्रदर्शन करते हुए तालाबंदी कर दी और सभी कक्षाओं को बंद करा दिया। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष अंशुल भंडारी, महासचिव नितिन नेगी, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुरोहित, लक्ष्मण सिंह, विपिन फरस्वाण, नीरज नेगी, कनिष्ठका भंडारी, जदीपिक, मधु, दुर्गा, माधुरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




सभी छात्र-छात्राओं का समर्थन जुटाने के लिए आक्रोशित छात्रों ले कॉलेज में तालाबंदी की। आंदोलनकारी छात्रों ने कुछ समय बाद कक्षों में लगाए तालों की चाबियां महाविद्यालय प्रशासन को दे दी थी, जिसके बाद प्रशासनिक भवन व कक्षों के ताले खोले गए। - डाॅ. डीएस, नेगी, मीडिया कॉर्डिनेटर, पीजी कॉलेज गोपेश्वर, चमोली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें