फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों का पालन करने पर दी चॉकलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग/गौचर। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत मंगलवार को परिवहन विभाग ने नुक्कड़ नाटक से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। यातायात नियमों का पालन करने वालों को चॉकलेट दी गई।
विज्ञापन

मुख्य बाजार में परिवहन विभाग और लोक जागृति विकास संस्था कर्णप्रयाग की ओर से आयोजित नुक्कड़ नाटक में कलाकारों ने लोकगीत और नाटक से सीट बेल्ट बांधने, ओवर लोडिंग नहीं करने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, हेलमेट का प्रयोग करने सहित कई टिप्स दिए। संस्था के सचिव जितेंद्र कुमार के बदरी केदार की भूमि मां भै-बैणों यातायात का नियमों का पालन करिल्या... गीतों से जन-जागरूकता का संदेश दिया। एआरटीओ चमोली एल्विन रॉक्सी ने कहा कि जीवन अनमोल है। इसलिए वाहन चलाते समय हमेशा सावधानी बरतें। वहीं गौचर में विभागीय कर्मियों ने यातायात नियमों का अनुपालन करने वाले वाहन चालकों को चॉकलेट और नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों का चालान कर गुलाब के फूल देकर नियमों का पालन करने की नसीहत दी। इस मौके पर परिवहन विभाग के सुरेंद्र सिंह नेगी, विपुल शर्मा, राकेश नेगी, अरूण सैनी, दौलत सिंह नेगी, जय प्रकाश, सूरवीर सिंह, प्रकाश चंद्र, सुरेंद्र कमांडर, मनोज कोहली, रोहित चंद्र, गौतम कुमार सहित वाहन चालक और स्थानीय लोग मौजूद थे।
यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
चिन्यालीसौड़/पुरोला। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत धरासू थाना पुलिस द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने टैक्सी चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। इस मौके पर टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष रामरखा डोगरा, डबल सिंह चौहान, कमल नेगी, बीजू लाल आदि लोग मौजूद रहे। उधर, पुरोला के राजकीय महाविद्यालय में भी सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें एनएसएस प्रभारी सुभाष चंद्र ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर अवधेश बिजल्वाण, स्वाति रजवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें