फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली: देवाल में मकान में आग लगने से महिला की जलकर मौत, रैन गांव का मामला

Tue, 28 Dec 2021 12:30 AM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, देवाल

सार

रैन गांव के रविंद्र सिंह ने बताया कि पूर्व सैनिक स्व. चंद्र सिंह की पत्नी काशी देवी अपने मकान में अकेली रहती थीं। रविवार की रात को काशी देवी खाना खाकर सोने चली गईं और रात में मकान में अचानक आग लगने से आग में जलकर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
महिला की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार रात को देवाल ब्लाक के रैन गांव में एक मकान में लगी आग से 58 साल की महिला की जलकर मौत हो गई। वहीं मकान में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


रैन गांव के रविंद्र सिंह ने बताया कि पूर्व सैनिक स्व. चंद्र सिंह की पत्नी काशी देवी अपने मकान में अकेली रहती थीं। काशी देवी का बड़ा पुत्र रघुवीर सिंह जम्मू-कश्मीर में आर्मी में सेवारत है जबकि छोटा बेटा कलम सिंह गोवा में प्राइवेट नौकरी करता है। रविवार की रात को काशी देवी खाना खाकर सोने चली गईं और रात में मकान में अचानक आग लगने से आग में जलकर उनकी मौत हो गई। जबकि मकान में रखा सारा सामान भी जल गया।

रविंद्र ने बताया कि दो मंजिला मकान के ऊपरी हिस्से में आग लगी लेकिन आग लगने की खबर आसपास के लोगों को कई घंटे बाद मिली। लोगों के पहुंचने से पहले ही काशी देवी की मौत हो गई थी। घटना स्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष बृजमोहन राणा ने बताया कि आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग भेज दिया गया है। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें