फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन की चपेट में राजकीय इंटर कॉलेज गोदली के भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
कलसिर-नौली मोटर मार्ग से हो रहा भूस्खलन राजकीय इंटर कॉलेज गोदली तक पहुंच गया है। भारी बारिश के दौरान रविवार को विद्यालय प्रांगण में करीब 200 मीटर तक बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। स्कूल तक जाने वाला पैदल मार्ग भी पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। भूस्खलन से दो आवासीय भवन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज गोदली में मौजूदा समय में 250 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालय भवनों के निचले क्षेत्र में वर्ष 2018 में कलसिर-नौली मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हुआ, तभी से यहां भूस्खलन शुरू हो गया। पीएमजीएसवाई की ओर से शुरुआती समय में भूस्खलन की रोकथाम के कोई उपाय नहीं किए गए, जिससे प्रतिवर्ष बरसात में भूस्खलन होता रहा। अब भूस्खलन लगभग 300 मीटर ऊपर विद्यालय भवनों तक जा पहुंचा है। यहां पठन-पाठन करवाना भी खतरे से खाली नहीं है। विद्यालय के शिक्षक धन सिंह घरिया का कहना है कि शनिवार रात से हो रही बारिश के कारण विद्यालय प्रांगण में मोटी दरारें पड़ गई हैं। कभी भी प्रांगण व दो कक्ष ध्वस्त हो सकते हैं।
इधर, मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला ने बताया कि प्रधानाचार्य से भूस्खलन से संबंधित रिपोर्ट मांगी गई है। जरूरी हुआ तो छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन की सुरक्षित स्थान पर व्यवस्था की जाएगी। प्रभावित स्थान का भूगर्भीय सर्वेक्षण भी करवाया जा सकता है। वहीं, भूस्खलन से रघुनाथ सिंह और कुंवर सिंह के आवासीय मकान भी ध्वस्त हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें