फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो-- वनों को आग से बचाने में योगदान देने वाले 50 लोगों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की ओर वन महोत्सव के समापन पर वनों को आग से बचाने में अपना योगदान देने वाली महिला मंगल दल और युवक मंगल दलों के साथ ही वन कर्मियों, पुलिस कर्मियों, ग्राम प्रधान, वन पंचायत सरपंच और ग्रामीणों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न गांव के 50 लोगों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रविवार को वन प्रभाग के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पद्म विभूषित चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि चमोली जिला चिपको आंदोलन की धरती है। यहां आज भी लोगों में अपने जंगलों के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए उसी तरह का जुनून है। उन्होंने कहा कि यदि जंगलों को सुरक्षित और वनाग्नि से बचाना है तो वन विभाग को ऐसे कार्यक्रमों को राज्य स्तर पर आयोजित करना चाहिए। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ इंद्र सिंह नेगी ने कहा कि वनाग्नि के समय कई स्वयं सेवी संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों ने भी वनाग्नि को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इसी का परिणाम रहा कि कई हेक्टेयर जंगलों को आग से बचा पाए। इस दौरान वन सरपंच धर्मेंद्र सैलानी, राकेश मैठाणी, बचन सिंह नेगी, गीता, पूजा, ईश्वर सिंह, दीपा, सुरेंद्र सिंह, फायर सर्विस इंचार्ज संदेश सकलानी, पुलिस कर्मी अनिल कुमार व मनोज पंवार, वन कर्मी राजेंद्र सिंह, राकेश सिंह समेत 50 लोगों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, पूर्व प्रमुख नंदन सिंह बिष्ट, चमोली भेषज संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह असवाल, विनोद कनवासी, जिला पंचायत सदस्य विक्रम बर्त्वाल, पूर्व सदस्य ऊषा रावत, मनोज तिवारी, राकेश गैरोला, मुरारी लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें