बदरीनाथ। नीलकंठ ट्रैक पर गए विदेशी पर्यटकों के दल में एक पर्यटक वहीं फंस गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने देर रात तक सर्च अभियान चलाकर पर्यटक को सुरक्षित बदरीनाथ पहुंचा दिया।
ब्राजील और स्पेन का 18 सदस्यीय पर्यटकों का दल योग क्रिया आश्रम बदरीनाथ आया हुआ है। दल बिना गाइड के ही नीलकंठ के ट्रैक पर निकल गया। मंगलवार को 17 पर्यटक तो लौट आए लेकिन जोशेफ नाम का व्यक्ति वहीं छूट गया। चार पर्यटक स्थानीय व्यक्ति की मदद से उसे तलाशने निकले लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। बदरीनाथ पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रात को ही सर्च अभियान चलाया और काफी खोज के बाद जोशेफ सुरक्षित मिल गया। टीम उसे वापस धाम लेकर आ गई। संवाद