भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। जिलाध्यक्ष चंद्रकला तिवाड़ी ने बताया कि महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी और भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट के साथ विचार विमर्श के बाद कार्यकारिणी को अंतिम रूप दिया गया।
मंडल अध्यक्षों में जोशीमठ ग्रामीण से रेखा देवी, जोशीमठ नगर से रंजना शर्मा, पीपलकोटी से नीरजा पंवार, दशोली से बीना बिष्ट, गोपेश्वर नगर से प्रियंका बिष्ट, पोखरी नगर से रंजना रावत, पोखरी ग्रामीण से माहेश्वरी देवी, नंदप्रयाग से अपर्णा रावत, घाट से देवेश्वरी गौड़, नारायणबगड़ से राधा देवी, थराली से दमयंती जोशी, देवाल से लता कोहली, गौचर नगर से पवित्रा बिष्ट, कर्णप्रयाग नगर से सरोज हटवाल, कर्णप्रयाग ग्रामीण से प्रतिमा डिमरी, चांदपुर से विजय बरमोला, गैरसैंण नगर से अमरा देवी और गैरसैंण ग्रामीण से धन्ना देवी को नियुक्त किया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर रेवती देवी, ललिता देवी, जानकी डिमरी, संध्या देवराड़ी, मीनू टम्टा, महामंत्री पद पर रीना गड़िया और आशा डिमरी, मंत्री पद पर ज्योति कैलखुरा, ममता राणा, अंजू रावत, देवकी कठैत, रुकमा नेगी, कोषाध्यक्ष पद पर अनीता डिमरी और जिला सोशल मीडिया प्रभारी पद पर शांति राणा को नियुक्त किया है।