फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौष माह के लिए कल बंद होंगे आदिबदरी मंदिर के कपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान आदिबदरीनाथ मंदिर के कपाट 15 दिसंबर को रात्रि सात बजे परंपरागत ढंग से पौष माह के लिए बंद कर दिए जाएंगे। मंदिर परिसर में नरेंद्र चाकर की अध्यक्षता में आयोजित मंदिर समिति की बैठक में पुजारी चक्रधर थपलियाल ने कपाट बंद होने के तिथि व मुहूर्त की घोषणा की। कपाट बंद से पूर्व रात को निर्वाण दर्शन पर सामूहिक कड़ाह भोग लगाया जाएगा। निर्णय लिया गया कि इस बार कोविड को देखते हुए भजन कीर्तन और विद्यालयों, महिला/युवक मंगल दल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं आयोजित किए जाएंगे। बैठक में विनोद नेगी, नरेश बरमोला, हिमेंद्र कुंवर, विजय चमोला, यशवंत भंडारी, बलवंत भंडारी, प्यारे शाह, भुवन बरमोला, लक्ष्मण नेगी थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें