फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबा आने से बिरही-निजमुला सड़क बंद

विज्ञापन
रिही-निजमुला सड़क चट्टान से मलबा आने के कारण पड़ी अवरूद्घ। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
निजमुला घाटी के गांवों को यातायात से जोड़ने वाली बिरही-निजमुला सड़क रविवार रात को हुई भारी बारिश से जगह-जगह बंद हो गई। ऐसे में ग्रामीणों ने चमोली बाजार तक जाने के लिए लगभग चार किलोमीटर की दूरी पैदल नापी। चार किमी तक सड़क पर मलबा और बोल्डर आने से वाहनों की आवाजाही दिनभर ठप पड़ी रही। लोनिवि की ओर से जेसीबी मलबा हटाने में जुटी है।
विज्ञापन

वहीं, पोखरी ब्लॉक में पोखरी-हापला-गोपेश्वर मार्ग किमोठा गदेरे में बदहाल बना है। यहां पुश्ता टूटने और गदेरे से आए मलबे के कारण सड़क पर छोटे वाहन भी मुश्किल से चल रहे हैं। ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर शीघ्र सड़क के सुधारीकरण की मांग उठाई। तोणजी गांव के प्रधान मुकेश नेगी, किमोठा के प्रधान मधुसूदन किमोठी, रडुवा के प्रधान प्रदीप बर्तवाल, बीडीसी सदस्य भरत नेगी, संतोष नेगी, गजेंद्र नेगी, गुणम के प्रधान सज्जन सिंह और मसोली के प्रधान देवेंद्र लाल ने कहा कि सड़क बदहाल होने से क्षेत्र में रसोई गैस व आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई भी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें