फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badrinath Dham: 10 मार्च से फिर शुरू होगा बदरीनाथ मास्टर प्लान का काम, बर्फबारी ने रोकी थी रफ्तार

Thu, 15 Feb 2024 07:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

बदरीनाथ मास्टर प्लान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है। मास्टर प्लान की जिले से लेकर पीएमओ स्तर पर मॉनिटरिंग चल रही है।
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कड़ाके की ठंड के कारण बीते जनवरी माह में रोका गया बदरीनाथ महायोजना मास्टर प्लान का काम अब आगामी दस मार्च से शुरू होगा। लोक निर्माण विभाग पीआईयू (प्रोजेक्ट इंप्लीमेशन यूनिट) की ओर से सबसे पहले रीवर फ्रंट के कार्य किए जाएंगे।

विज्ञापन


बदरीनाथ धाम में अभी करीब दो फीट तक बर्फ है। आगामी दिनों में बर्फबारी नहीं होती है तो बर्फ भी पिघल जाएगी। इसी प्रत्याशा में पीआईयू ने दस मार्च से मास्टर प्लान के कार्य शुरू करने की योजना बनाई है।

Chardham Yatra: आगामी यात्रा सीजन में भारत-चीन सीमा पर बजेगी फोन की घंटी, जादूंग में पहले चरण का काम शुरू
विज्ञापन


बदरीनाथ मास्टर प्लान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है। मास्टर प्लान की जिले से लेकर पीएमओ स्तर पर मॉनिटरिंग चल रही है। चमोली के जिलाधिकारी प्रति सप्ताह कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हैं।
विज्ञापन


पीआईयू वीके सैनी ने बताया कि रीवर फ्रंट के साथ ही शेषनेत्र झील, बदरीश झील, अराइवल प्लाजा, लूप रोड के अंतिम चरण का काम शुरू किया जाएगा। मौसम को देखते हुए अभी दस मार्च से बदरीनाथ में काम शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए मजदूरों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें