फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: विस्थापन के लिए मुख्य सचिव और आपदा सचिव से मिलेंगे प्रभावित

Thu, 15 Feb 2024 07:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी के नेतृत्व में जल्द जाएगा प्रतिनिधिमंडल

संवाद न्यूज एजेंसी
जोशीमठ। नगर के भू-धंसाव प्रभावितों के विस्थापन और मुआवजे को लेकर बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी के नेतृत्व में जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल मुख्य सचिव और आपदा सचिव से मिलने जाएगा। बृहस्पतिवार को जोशीमठ में हुई आपदा प्रभावितों की बैठक में इस पर चर्चा हुई।
विज्ञापन


विधायक राजेंद्र भंडारी ने कहा कि भू-धंसाव को एक वर्ष का समय बीत गया है लेकिन अभी तक सरकार की ओर से विस्थापन और मुआवजे को लेकर कोई ठोस नीति नहीं बनाई गई है। ऐसे में प्रभावित परेशानी झेल रहे हैं। कहा कि आपदा प्रभावितों के हितों के लिए लगातार संघर्ष जारी रहेगा। प्रभावितों ने शासनादेश के तहत मुआवजा देने, सेना की सुरक्षित भूमि पर विस्थापन करने सहित कई मांगें उठाईं। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, ठाकुर सिंह राणा, विक्रम फरस्वाण सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें