फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: राम, हनुमान भजनों की धुन से गुंजायमान रहे क्षेत्र

Sun, 21 Jan 2024 05:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर चमोली जिले में उत्साह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गौचर/देवाल/नारायणबगड़/कर्णप्रयाग। अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रामभक्तों में अपार उत्साह है। यहां नगर क्षेत्र में दिनभर भगवान राम, हनुमान भजनों की धुन गुंजायमान रही और मंदिरों में सफाई अभियान चलाया गया। देवाल में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने बाइक रैली निकाली।
गौचर में पनाई शिवालय, हवाई पट्टी व भट्टनगर स्थित कालिंका देवी मंदिर, रावल देवता मंदिर, शैल भैरव मंदिर तथा तलधारी मंदिर में पूजा की जा रही है। साथ ही सुंदरकांड और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। रविवार शाम को नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। वहीं देवाल में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने बाइक रैली निकाली। रैली को विधायक भूपालराम टम्टा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, युवराज बसेड़ा, रणजीत नेगी, नरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे। वहीं नारायणबगड़ में विद्युत वितरण खंड नारायणबगड़ के सब स्टेशन पंती में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में सोमवार को अखंड रामायण पाठ का आयोजन होगी। पावर कोरपोरेशन के एसडीओ अतुल कुमार ने बताया कि 23 जनवरी को प्रसाद वितरण के साथ रामायण पाठ का समापन होगा। कर्णप्रयाग में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्णप्रयाग के नेतृत्व में पुलिस ने कोतवाली परिसर, प्रशासनिक भवन, आवासीय परिसर व संगम घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र रावत, एसएसआई पंकज कुमार, एसआई विजय सिंह, एसआई अजीत कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंडोलिया देव मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान

पौड़ी/पाबौ/कर्णप्रयाग। यहां कंडोलिया देव मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें शहर के विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हुए। अभियान में पौड़ी गांव, च्वींचा, कांडई गांव की महिलाएं शामिल हुईं। इस मौके पर कंडोलिया मंदिर समिति के अध्यक्ष जसपाल सिंह नेगी, वयोवृद्ध संरक्षक रामलीला समिति महिताब सिंह रावत, नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष रघुवीर सिंह रावत, गिरीश बर्थवाल आदि शामिल रहे। वहीं ब्लॉक पाबौ में सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में कोटली ग्राम सभा की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन होगा। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता भरत रावत मौजूद रहे। वहीं कर्णप्रयाग के मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। कर्ण मंदिर परिसर में आयोजित आरएसएस व विहिप की संयुक्त बैठक हुई जिसमें मंदिरों में होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। इस मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुभाष चमोली, कमलेश रतूड़ी, प्रताप लूथरा और चिंतामणि सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें