फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: लाइन में फाॅल्ट आने से कई घरों के उपकरण फुंके

Wed, 20 Dec 2023 06:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। बिजली लाइन में फाॅल्ट आने से रविग्राम वार्ड के कई घरों के बिजली के उपकरण फुंक गए। स्थानीय लोगों ने ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भेजकर मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन

अब्बल सिंह भुजवाण, लक्ष्मी प्रसाद डिमरी, भाष्कर डिमरी, शिव सिंह, जमुना देवी, रीना फरस्वाण नीता पंत, गुड्डी डिमरी, अंकिता देवी ने कहा कि मंगलवार रात को अचानक बिजली लाइन में फाॅल्ट आ गया। इससे रविग्राम वार्ड में 15 से अधिक घरों के टीवी, फ्रीज, इंवर्टर, गीजर, वाशिंग मशीन आदि फुंक गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। उन्होंने ऊर्जा निगम की ओर से क्षेत्र में हुए नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें