फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘1641 यात्रियों के किए जा चुके हैं एंटीजन टेस्ट’

विज्ञापन
विज्ञापन
चारधाम यात्रा में एसओपी के अनुपालन को लेकर डीएम ने समीक्षा बैठक की। बैठक में बताया गया कि यात्रा में एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) के साथ कोविड गाइडलाइन का पालन कराया जा रहा है। एसीएमओ डा. एमएस खाती ने बताया कि जिले की प्रवेश सीमा में अब तक 1641 यात्रियों का एंटीजन टेस्ट कराया गया और सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन

बैठक में यात्रा के दौरान नियमों का पालन कराने और यात्रियों की सुविधाओं को लेकर समीक्षा की गई। डा. एमएस खाती ने बताया कि जिन यात्रियों को वैक्सीन लगनी है उनको सीमा पर ही वैक्सीन लगाई जा रही है। जिला पर्यटन अधिकारी बृजेंद्र पांडेय ने बताया कि बदरीनाथ सहित यात्रा मार्गों पर पर्याप्त सुलभ शौचालय, पीने के पानी और ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था है। बैठक में आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी, सिविल जज (सीनियर डिविजन)/ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुधीर कुमार सिंह, एसपी यशवंत चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें