फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मार्चपास्ट के साथ वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान गौचर की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं शुक्रवार से शुरू हो गईं। मार्च पास्ट परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। गत वर्ष खेलों में चैंपियन रही छात्रा ज्योति व छात्र रोहित ने मशाल दौड़ाकर खेलों का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष अंजू बिष्ट ने सभी प्रतिभागियों को आपसी मेलजोल के साथ खेलों में हिस्सा लेने का आह्वान किया। इस दौरान हुई गोलाफेंक प्रतियोगिता में पंकज व सुचि प्रथम रहे, जबकि प्रीतम सिंह व साक्षी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग की टेबल टेनिस में गौरव ने प्रथम व पंकज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन एकल में मीनाक्षी व आदित्य प्रथम, सुनीता व अनुराग द्वितीय रहे। जबकि बैडमिंटन डबल में राहुल व रोहित प्रथम और सुशांत व प्रियांशु द्वितीय रहे।
विज्ञापन




इस मौके पर संस्थान के प्रधानाचार्य देवेंद्र यादव, जल संस्थान के ईई मुकेश कुमार सिंह, लोनिवि के ईई सुनील कुमार, खेल प्रभारी अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें