फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: शास्त्रीय संगीत गायन प्रतियोगिता में अंजलि और दीपक जीते

Wed, 22 Nov 2023 05:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
समग्र शिक्षा के तहत हुई जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता
विज्ञापन

विजेता कलाकार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर में समग्र शिक्षा के तहत जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान हुई शास्त्रीय संगीत गायन प्रतियोगिता में अंजलि और दीपक प्रथम रहे। विजेता छात्र-छात्राएं दिसंबर में प्रस्तावित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान हुई बालिका वर्ग के शास्त्रीय संगीत गायन की प्रतियोगिता में अंजलि प्रथम, प्रेरणा द्वितीय रहीं। जबकि पारंपरिक लोक गायन में वर्षा रावत, प्रियाव, वादन में मीनाक्षी-वर्षा, स्वर वाद्य वादन में दिव्या नेगी-प्रज्ञा, शास्त्रीय नृत्य में लक्ष्मी-आंचल, लोकनृत्य में आशना-मानसी, दृश्य कला द्वि आयामी में खुशी-साक्षी ने क्रमश : प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं दृश्य कला त्रि आयामी में मोनिका, बबीता, स्थानीय खेल में संजना, वैष्णवी क्रमश: प्रथम और द्वितीय रहे। वहीं बालक वर्ग के शास्त्रीय गायन में दीपक-अनुराग, लोक गायन में अर्जुन-आशीष, संगीत वादन में आलेख उनियाल-नवीन, संगीत वादन स्वर वाद्य में अंकुर राणा-अंकुर, लोकनृत्य में दिव्यांशु-अर्पित नेगी, दृश्य कला द्वि आयामी में कृष-विपुल, त्रि-आयामी में गजेंद्र सिंह-आयुष राणा, स्थानीय खेल में शिवम-उमेश नेगी व एकल नाटक में प्रकाश व अनिल ने क्रमश: प्रथम-द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान जिला समन्वयक समग्र शिक्षा प्रदीप सिंह बिष्ट व अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें