फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: अमृत कलश यात्रा देहरादून रवाना

Thu, 26 Oct 2023 07:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर/रुद्रप्रयाग। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत अमृत कलश यात्रा गोपेश्वर से बृहस्पतिवार को देहरादून के लिए रवाना हुई। कलश यात्रा को मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर विकास भवन से रवाना किया।
मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत अमर शहीदों की याद में सभी ग्राम पंचायतों व निकायों में विशेष शिलालेखों की स्थापना की गई। इन सभी ग्राम पंचायतों व निकायों की पवित्र मिट्टी के साथ कलश यात्रा देहरादून के लिए रवाना हो गई। देहरादून से कलश यात्रा दिल्ली के लिए रवाना होगी। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर रुद्रप्रयाग में जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने अमृत कलश वाहन को देहरादून के लिए रवाना किया। कलश यात्रा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होगी। इस मौके पर जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी शरत सिंह भंडारी, नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी राहुल डबराल, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मनोज कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें