राइंका ग्वाड़-देवलधार में शपथ लेते बाल संसद के चुने पदाधिकारी। संवाद
गोपेश्वर। पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज ग्वाड़ देवलधार में बाल संसद का गठन किया गया जिसमें अक्षय बिष्ट प्रधानमंत्री और राधिका बिष्ट को उप प्रधानमंत्री चुना गया।
विद्यालय में बाल संसद के निर्वाचन में कक्षा छह से 12 तक के सभी छात्र-छात्राओं ने मतदान किया। पीएम व उप पीएम के साथ शिक्षा मंत्री सुहानी नेगी, सूचना एवं प्रसारण मंत्री, मानस खाली, सांस्कृतिक कार्यक्रम मंत्री स्मिता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण मंत्री साहिल, पुस्तकालय एवं विज्ञान मंत्री अनुराग, जल एवं कृषि मंत्री अंकिता राज को चुना गया। साथ ही अन्य को भी जिम्मेदारी दी गई। प्रधानाचार्य एलपी थपलियाल ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त, शिक्षक पीपी पुरोहित ने चुनाव आयुक्त, ओपी पुरोहित व मालती चौहान को पर्यवेक्षक, सीएस पंवार व प्रभात रावत को चुनाव प्रभारी बनाया। इस अवसर पर शिक्षक एसपी फर्सवाण, अनूप पंवार, पीएल आर्य, डीएस नेगी, मोहन सिंह रावत, गीता तिवारी और संगीता रावत आदि मौजूद रहे। संवाद