फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगरी गदेरे के कटाव से कृषि भूमि हो रही बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत रडुवा और चंद्रशिला कांडई के बीच रेडा तोक में बहने वाले मगरी गदेरे के कटाव से ग्रामीणों की कई नाली कृषि भूमि बर्बाद हो रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर यहां पर सुरक्षा दीवार और चेकडैम बनाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गदेरे के कटाव से कई खेत खत्म हो चुके हैं, यदि जल्द यहां पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए तो शेष जमीन भी गदेरे की चपेट में आकर खत्म हो जाएगी। साथ ही गदेरे के कटाव से खेतों में जाने का आम रास्ता भी बह चुका है। ज्ञापन देने वालों में रडुवा के प्रधान प्रदीप बर्त्वाल, पूर्व प्रधान रंजना, गजेंद्र नेगी, कांडई के प्रधान नवीन राणा, वन पंचायत सरपंच मंगल सिंह राणा और कलावती देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें