फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सड़क पार कर रहे व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, मौत

Thu, 07 Mar 2024 07:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
चमोली। बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग और पुरसाड़ी के बीच पेट्रोल पंप के पास सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घायल को हायर सेंटर ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब सवा सात बजे नंदप्रयाग के पास पेट्रोल पंप के पास युद्धवीर सिंह (42) पुत्र बचन सिंह निवासी गुडम जिला चमोली सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद कार चालक भाग गया। स्थानीय लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाॅक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। हायर सेंटर ले जाते समय रुद्रप्रयाग के पास युद्धवीर ने दम तोड़ दिया। युद्धवीर घोड़े-खच्चर चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। स्थानीय निवासी मनवर सिंह व अन्य ने कार चालक को गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं नंदप्रयाग चौकी इंचार्ज पूनम खत्री ने बताया कि वाहन का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें