फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: भालू की पित्त के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Tue, 12 Dec 2023 10:49 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने नंदप्रयाग से पकड़ा
विज्ञापन

फांस लगाकर करता था भालू का शिकार
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। चमोली जिले में वन्यजीव तस्करी थम नहीं रही है। सोमवार को पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने वन्यजीव तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को नंदप्रयाग से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से भालू की एक पित्त की थैली बरामद हुई है। वह फांस लगाकर भालू का शिकार करता था और पित्त निकालकर बेचता था। आरोप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
रविवार शाम को मुखबिर की सूचना पर पुलिस, एसओजी और वन विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नंदप्रयाग से गमन सिंह निवासी ग्राम रकुम आंचल नेपाल हाल पता पुरसाड़ी चमोली को पकड़ा। उसके पास से 43 ग्राम भालू की पित्त बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसओजी प्रभारी नवनीत भंडारी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह फांस लगाकर भालू का शिकार करता है और पित्त निकालकर उसे बेचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांभर के मांस के साथ पकड़े तीनों आरोपियों को मिली जमानत

कोर्ट का लोगो लगेगा.......
गोपेश्वर। कुजौं मेकोट में सांभर के मांस के साथ पकड़े गए तीन आरोपियों को जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्म सिंह की अदालत ने जमानत दे दी है। आरोपियों में एक कुजौं मेकोट व दो पगना के रहने वाले हैं। बीते सात नवंबर को ईको टूरिज्म नंदा देवी बायोस्फीयर रिजर्व गोपेश्वर के प्रभारी डीएस खाती के नेतृत्व में टीम ने रात दस बजे कुजौं मेकोट में किशन लाल के घर पर दबिश दी थी जहां से दो किलो सांभर का मांस मिला। साथ में एक बंदूक, एक कारतूस भी बरामद हुए। किशन लाल के साथ पगना चमोली निवासी अब्बल व पंकज भी मौजूद थे। टीम ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया और अदालत ने जेल भेज दिया था। जिला एवं सत्र न्यायाधीश चमोली धर्म सिंह ने सोमवार को तीनों आरोपियों की जमानत याचिका मंजूर कर ली। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें