फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश के चलते थराली में आधा दर्जन से अधिक सड़कें बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार दोपहर कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे पर मौंणा छीड़ा के पास करीब ढाई बजे पहाड़ी से चट्टान टूटकर सड़क पर आने से करीब 20 मीटर सड़क बह गई है। इस दौरान शाम तक हाईवे बंद रहा और दोनों तरफ करीब 150 से अधिक वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन

सड़क बंद होने से नारायणबगड़ से कर्णप्रयाग मरीज को ले जा रहा 108 आपातकालीन वाहन करीब एक घंटे तक वहां फंसा रही। जब हाईवे नहीं खुला तो कर्णप्रयाग से दूसरा आपातकालीन वाहन मंगाया गया और मरीज को दूसरे वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया। बीआरओ के जेई सुमित कुमार ने कहा कि देर शाम तक छोटे वाहनों के लिए हाईवे खुलने की संभावना है। हाईवे के दोनों तरफ जेसीबी से सड़क खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
वहीं, नारायणबगड़-परखाल-चोपता मोटर मार्ग बारिश से बार-बार बंद हो रहा है। परखाल-सणकोट, परखाल-डुंगरी, परखाल-चोपता, परखाल-सिलोडी, मींगगधेरा-डांगतोली मार्ग बदहाल होने से कारण लोग जगह-जगह पैदल ही आवाजाही कर रहे हैं। दूसरी ओर कड़ाकोट पट्टी और उत्तरी कड़ाकोट पट्टी के 12 गांवों की पेयजल लाइनें कई जगह बरसाती नालों के पास टूट गई हैं, जिससे लोगों को पेयजल की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। उधर, देवाल में शुक्रवार रात हुई मूसलाधार बारिश में सड़कें बंद होने से घेस, हिमनी, सवाड़, बलाण, पिनाऊ, सुया, बेराधार, वाण और मानमती गांव का संपर्क कट गया। जैनबिष्ट नाले में लगभग 20 मीटर सड़क बह गई। इससे हाटकल्याड़ी-सवाड़, कुनारबैंड-घेस-हिमनी, ल्वाणी-सुया, हाटकल्याड़ी-बेराधार, देवाल-खेता-मानमती और लोहाजंग-वाण सड़क बंद हो गई। इन पर वाहन फंसे हैं। पीएमजीएसवाई के जेई नवीन जोशी ने बताया कि देवाल में घेस व खेता सड़क पर दो जेसीबी हैं। इन दोनों पर मलबा हटाने का काम शुरू हो गया है। बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाएगा। भारी बारिश से थराली क्षेत्र में छह सड़कें बंद हो गई हैं। लोनिवि सड़क खोलने के प्रयास में जुटा है।
विज्ञापन

लोनिवि के सहायक अभियंता धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि थराली-देवाल-वाण, नारायणबगड़-भगोती, नारायणबगड़-मौणा, जूनीधार-गोठिण्डा, सूया-धुराधारकोट, ग्वालदम-चिडंगा-खंपाधार और नंदकेशरी-जौला मार्ग मलबा आने से आवाजाही लिए बंद हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें