फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिशूल चोटी को फतह करेगी 13 साल की काम्या

विज्ञापन
चमोली के सुतोल गांव में माउंट त्रिशूल के फतह को पहुंची 13 वर्षीय काम्या। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
बीते वर्ष दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकांकागुआ (7000 मीटर) को फतह करने के बाद मुंबई की 13 वर्षीय काम्या कार्तिकेयन उत्तराखंड के चमोली में स्थित माउंट त्रिशूल चोटी को फतह करने पहुंची है। बृहस्पतिवार को अपने पिता एस कार्तिकेयन सहित दस लोगों की टीम के साथ काम्या रात्रि प्रवास के लिए निर्जन (जहां कोई बसावट नहीं) लाता कोपड़ी बुग्याल पहुंच गई है।
विज्ञापन

7120 मीटर की ऊंचाई पर स्थित त्रिशूल चोटी पर अभी तक सेना, आईटीबीपी और विदेशी पर्यटकों के दल ही पहुंच पाए हैं। यह बेहद रोमांचक और खतरनाक ट्रेक है। देश-विदेश की विभिन्न चोटियों को फतह करने के बाद काम्या माउंट त्रिशूल चोटी को फतह करने निकली है। बुधवार रात को वे सुतोल गांव के एक होम स्टे में रहे। बृहस्पतिवार को सुबह करीब 10 बजे वे त्रिशूल चोटी फतह करने के लिए रवाना हुए और 15 किलोमीटर के ट्रेक को पार कर रात्रि प्रवास के लिए लाता कोपड़ी बुग्याल पहुंच गए हैं। इससे आगे वे चंदनियाघाट होते हुए बेस कैंप होमकुंड पहुंचेंगे। इसके बाद काम्या दल के साथ त्रिशूल चोटी के लिए रवाना होगी। सुतोल गांव में ईको पर्यटन समिति के अध्यक्ष कमल सिंह ने बताया कि काम्या ने बातचीत में कहा कि भारत में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। महिलाओं को साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। वह महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनना चाहती है।
तीन साल की उम्र में शुरू की थी ट्रेकिंग
गोपेश्वर। 12 वर्ष की उम्र में काम्या ने 1 फरवरी 2020 को दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकांकागुआ को फतह किया था। महज तीन साल की उम्र में काम्या ने ट्रेकिंग शुरू कर दी थी। काम्या अभी तक देश-विदेश में कई कठिन माउंट चोटियों को फतह कर चुकी है। काम्या के पिता एस कार्तिकेयन भारतीय नौसेना में कमांडर के पद पर तैनात हैं। त्रिशूल चोटी के फतह के लिए जाने वाली काम्या सबसे कम उम्र की पर्वतारोही है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी कर चुके हैं सम्मानित
इसी वर्ष 26 जनवरी को काम्या को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया था। प्रधानमंत्री ने बीते फरवरी माह में मन की बात में काम्या के साहस का जिक्र भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें