अरबपति बसपा नेता दीपक भारद्वाज की हत्या के कारण करोड़ों के प्रोजेक्ट अधर में लटक गए हैं। सिडकुल, हरिद्वार में बन रहे दीपगंगा मॉल के भविष्य पर भी संकट मंडराने लगा है।
मॉल के निर्माण से जुड़े कर्मचारी 150 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के खटाई में पड़ने की आशंका जता रहे हैं। मॉल का काम देख रहे कर्मचारी भी पसोपेश की स्थिति में हैं।
दीपक भारद्वाज ने सिडकुल से लीज पर भूमि लेकर दीप गंगा अपार्टमेंट्स की नींव रखी थी। सिडकुल में जिला मुख्यालय के ठीक सामने दीप गंगा अर्पाटमेंट्स में करीब 1300 से अधिक छोटे-बड़े फ्लैट्स हैं।
सिडकुल में ही अपनी खाली पड़ी जमीन पर दीपक भारद्वाज ने करीब छह माह पूर्व दीप गंगा मॉल के निर्माण की शुरुआत की थी।
सूत्रों के मुताबिक करीब 150 करोड़ के प्रोजेक्ट का ग्राउंड फ्लोर भी तैयार हो चुका है। लेकिन दीपक भारद्वाज की हत्या के बाद मॉल का निर्माण कार्य ठप पड़ा है।