फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफा कारोबारी ट्वीटर पर करेंगे PM को आगाह 

Mon, 28 Mar 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हड़ताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में ज्वैलर्स एसोसिएशन ऑफ उत्तरांचल, सर्राफा मंडल, युवा सर्राफा मंडल, स्वर्ण शिल्पी समिति और रिफाइनरी समिति का आंदोलन 27वें दिन भी जारी रहा। 
विज्ञापन


कारोबारियों ने विरोध में रैली निकाली और सहसपुर व हर्बटपुर में जाम भी लगाया। कारोबारियों ने आह्वान किया है कि अब वह पीएम मोदी को फेसबुक और ट्वीटर पर अपनी मांगों के प्रति आगाह करेंगे।

सोमवार को 300 से अधिक सर्राफा कारोबारी धामावाला में एकत्र हुए। यहां से हर्बटपुर चौक तक उन्होंने रैली निकाली। इस दौरान पहले तो कारोबारियों ने सहसपुर में जाम लगाया। यहां पुलिस के साथ उनकी नोंकझोंक भी हुई। इसके बाद कारोबारी हर्बटपुर चौक पहुंचे। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार कर रही हकों पर वार
यहां उन्होंने जाम लगाकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। कारोबारियों का कहना था कि केंद्र सरकार उनके हकों पर वार कर रही है। उन्होंने सभी कारोबारियों से आह्वान किया कि अब पीएम मोदी को फेसबुक और ट्वीटर पर अपनी समस्या बताकर एक्साइज ड्यूटी का फैसला वापस लेने की गुहार लगाई जाएगी। 

इस क्रम में मंगलवार को सर्राफा  मंडल के अध्यक्ष प्रवीन जैन भाजपा के प्रदेश कार्यालय का घेराव करेंगे। दूसरी ओर, चल रहे क्रमिक अनशन के 20वें दिन अनूप बदुनी, कुर्बान अली, सचिन कर्णवाल, गौरव रस्तोगी, सिद्धेश्वर सतरा अनशन पर बैठे। 

प्रदर्शन करने वालों में जगदीश कपूर, सतीश कपूर, अमित वर्मा, सतीश कर्णवाल, जसबीर सिंह, गौरव रस्तोगी, गुरनैंन सिंह, अमित गोयल, सुमित गोयल, अमित गुप्ता, इकबाल हुसैन, नीरज वर्मा, अंकुश वर्मा, प्रीतपाल सिंह, अर्जुन नारायण, सुरेश, अनिल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें