फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति के दर पर भाजपा, उत्तराखंड सरकार को बर्खास्त करने की मांग

Sat, 26 Mar 2016 09:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कैलाश कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : file photo
विज्ञापन
उत्तराखंड सीएम के स्टिंग जारी होने के बाद दिल्ली में सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति भवन पहुंच राष्ट्रपति से मुलाकात की।
विज्ञापन


राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद विजयवर्गीय ने कहा कि मुख्यमंत्री का स्टिंग वीडियो सामने आने के बाद यह साफ हो गया है कि सीएम खुद विधायकों को खरीदने की कोशश कर रहे हैं। हमने राष्ट्रपति से अपील की है कि खुद हार्स ट्रेडिंग में लिप्त हैं। ऐसे में उत्तराखंड की वर्तमान हरीश रावत सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाय क्योंकि खरीद-फरोख्त के आधार पर प्राप्त बहुमत लोकतंत्र के खिलाफ होगा।

भाजपा महासचिव ने कहा, ‘अगर जरूरी हुआ, तब हम प्रधानमंत्री से भी मुलाकात करेंगे।’ उन्होंने कहा कि सबसे पहले वर्तमान सरकार को बर्खास्त किया जाना चाहिए ताकि सत्ता के दुरुपयोग को रोका जा सके।  भाजपा नेता ने कहा है कि सूबे का यह संवैधानिक संकट उनकी (कांग्रेस) आंतरिक खींचतान का नतीजा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि उत्तराखंड सीएम का एक स्टिंग वीडियो शनिवार को जारी होने के बाद प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया है। स्टिंग में सीएम बागियों को अपनी तरफ मिलाने के लिए लेने-देन की बात करते दिखाई दे रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

स्टिंग पर सीएम ने दी सफाई, कहा साजिश

हरीश रावत ने स्टिंग को साजिश बताया है।
वहीं स्टिंग जारी होने के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पलटवार किया है। सीएम ने स्टिंग को झूठा बताते हुए कहा यह एक साजिश है।

सीएम ने कहा कि स्टिंग करने वाले और भाजपा दोनों अनैतिक, धनलोलुप हैं। ये प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की कोशिश है। सीएम ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि स्टिंग ऑपरेशन ब्लेक मेल करने की साजिश है। यह सीडी झूठ है। उन्होंने स्टिंग करने वाले पर भी आरोप लगाए।

वहीं प्रदेश कांग्रेस उपाध्याक्ष किशोर उपाध्याय ने राज्यों की सरकार को गिराने की साजिश करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस्तीफा मांगा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें