फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम बहुमत में और कांग्रेस अल्पमत में: श्याम जाजू

Thu, 31 Mar 2016 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
श्याम जाजू - फोटो : file photo
विज्ञापन
उत्तराखंड भाजपा में बुधवार को गतिविधियों में तेजी दिखी। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजय वर्गीय और प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू सुबह ही देहरादून पहुंचे और पार्टी विधायकों के साथ बैठक की। कैलाश विजय वर्गीय ने कहा कि कांग्रेस के कुछ और विधायक उनके संपर्क में हैं। दोनों ही नेता प्रदेश कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मिले।
विज्ञापन


प्रदेश मुख्यालय पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजय वर्गीय के साथ खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी भी थे। पत्रकारों से बातचीत में विजय वर्गीय ने कहा कि कांग्रेस की हरीश रावत सरकार ने राज्य में केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता सदन में बहुमत साबित करना है, सरकार प्राथमिकता नहीं है। हमारे पास 36 विधायक हैं और पांच और संपर्क में हैं।

प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि हम बहुमत में और कांग्रेस अल्पमत में है, मौका मिला तो हम सरकार बनाएंगे और इस राज्य को सुशासन देंगे, ताकि जनता को राहत मिले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जो हाल सरकार का किया है, उसे अब नैतिकता के आधार पर भी सत्ता में बने रहने का हक नहीं है। इस दौरान प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार, प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रदेश कार्यालय प्रभारी ऊर्बादत्त भट्ट अजेंद्र अजय समेत तमाम नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


उपवास करने से झूठ सच नहीं हो जाता
उत्तराखंड सरकार का बजट खारिज होने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के 24 घंटे के उपवास पर जाने की बात पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा का कहना है कि उपवास या भूख हड़ताल की धमकी से झूठ सच नहीं हो जाता और न ही संविधान, नियमावली में परिवर्तन होता है। भाजपा का कहना है कि विनियोग विधेयक पारित नहीं हुआ है और सरकार अल्पमत में आकर गिर गई है। भाजपा अभी भी 18 मार्च के अपने स्टैंड पर कायम है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान ने बुधवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत में दावा किया कि विधानसभा में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा के पास 36 विधायक हैं। कांग्रेस जब चाहे फ्लोर टेस्ट करा सकती है। विधानसभा में असंवैधानिक कार्यवाही हुई है, विनियोग बिल को पारित बताया जा रहा है। संविधान के अनुच्छेदों में विधेयक की पारण प्रक्रिया और मत विभाजन के संबंध में हर बात स्पष्ट कर दी गई है।

यह कहीं नहीं लिखा है कि विनियोग विधेयक पर मत विभाजन नहीं हो सकता। चौहान ने विधायक नवप्रभात के बयान पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त की कि विनियोग विधेयक पर मत विभाजन के संबंध में वह जानबूझ कर झूठ बोल रहे हैं। प्रदेश में भाजपा बहुमत में है, राष्ट्रपति जो भी विकल्प देंगे उस लिहाज से पार्टी अगला कदम उठाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें