फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः राजभवन पहुंचे BJP विधायक, टेंशन में आई कांग्रेस

Wed, 06 Apr 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
उत्तराखंड भाजपा विधायक - फोटो : anildogra
विज्ञापन
भाजपा की ओर से बुधवार को राजभवन का दरवाजा खटखटाने पर कांग्रेस के कान भी खड़े हो गए हैं। भाजपा ने विवादों में रहे चुनिंदा मामलों में राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन


कांग्रेस के रणनीतिकार इसे भाजपा की प्रोक्सी रूल की कोशिश मान रहे हैं। इस समय सत्ता का केंद्र राजभवन है और ऐसे में कांग्रेस भाजपा के किसी भी कदम को अननोटिस जाने देने की गलती करने के पक्ष में नही है।

बुधवार को भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से भेंट कर 16 बिंदुओं पर ज्ञापन सौंपा। इनमें आबकारी नीति में संशोधन से लेकर लोकायुक्त की नियुक्ति, सर्किल रेट कम करने जैसे मुद्दों को उठाया गया है।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट आदि के शामिल होने से कांग्रेस की चिंता में इजाफा ही हुआ है।
विज्ञापन

खनन के मुद्दे पर आक्रामक रही है भाजपा

भगत सिंह कोश्यारी - फोटो : amar ujala
कोश्यारी बीते दिन भाजपा की सरकार बनाने का की संभावना का संकेत दे ही चुके हैं। भाजपा आबकारी नीति पर पहले से ही कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करने की कोशिश करती रही है। इसके साथ ही खनन के मुद्दे पर भी भाजपा आक्रामक रही है। इस स्थिति को देखते हुए कांग्रेस ने जवाबी हमला करना बेहतर समझा है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के मीडिया प्रभारी सुरेंद्र कुमार का तो साफ कहना है कि भाजपा की ओर से अब कोशिश प्रोक्सी रूल लगाने की है।

इन सारे मुद्दों पर भाजपा बजट सत्र के दौरान सदन में खुलकर चर्चा की मांग भी कर सकती थी। राज्यपाल ने सदन में बहुमत साबित करने के लिए 28 मार्च तक का समय दिया था, लेकिन उससे पहले ही 27 मार्च को प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया।

भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल इससे पहले भी राज्यपाल से मिला था। ऐसे में राज्यपाल से बार-बार मिलने ने भी कांग्रेस की चिंता में इजाफा किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें