उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने घुमा-फिराकर मंगलवार को भाजपा के सरकार बनाने के संकेत दे दिए। बोले, बीजेपी पर सरकार बनाने का दबाव है, स्थिति अनुकूल हो तो तैयार हैं।
यह इशारा भी कर दिया कि बागी विधायक चाहें तो उनके साथ आ सकते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को अपनाने के सवाल पर कहा कि अगर कोई सुधरे तो ‘एवरी सिनर हैज फ्युचर (हर अपराधी के पास (सुधरने के लिए) भविष्य होता है)।’ उन्होंने कहा कि भाजपा चाहे न चाहे अधिकतर विधायक चाहते हैं कि उनका कार्यकाल पूरा हो।
सांसद कोश्यारी मंगलवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में जब मीडिया कर्मियों से रूबरू हुए तो सबसे पहले यह स्पष्ट किया कि कांग्रेस के टूटने में भाजपा का कोई हाथ नहीं है। उन्होंने कहा कि भ्रम फैलाया जा रहा है कि कांग्रेस की टूटन में भाजपा का हाथ है।