फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: 19 साल के लड़के ने ले ली खुद की जान, फंदे पर लटका मिला युवक का शव; जानें घटना के समय कहा था भीम

Mon, 29 Jan 2024 07:56 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

बागेश्वर में रहने वाला नेपाल मूल का युवक रविवार की रात फंदे पर लटका मिला। अस्पताल ले जाने से पहले उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रकरण की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर नगर के चौरासी क्षेत्र में रहने वाला नेपाल मूल का युवक रविवार की रात फंदे पर लटका मिला। अस्पताल ले जाने से पहले उसकी मौत हो गई थी। रविवार की रात करीब 10 बजे कोतवाली पुलिस को युवक की मौत होने की सूचना मिली।

विज्ञापन


कोतवाल कैलाश सिंह नेगी के अनुसार नेपाल मूल का भीम बहादुर (19) पुत्र प्रेम सिंह परिवार के साथ नगर के चौरासी में रहता था। रविवार को उसकी रिश्तेदारी में जनेऊ संस्कार था। रात को वह खाना खाकर घर चला गया था। परिजनों ने रात में उसे लिंटर के सरिया में फंदे पर लटका हुआ देखा। परिवारजनों ने फंदा काटकर उसे नीचे उतारा। अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: सुसाइड नोट लिखकर गायब हुई महिला...फिर जो हुआ; उड़ गई पुलिस और परिजनों की नींद, जानें पूरा मामला

विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। प्रकरण की जांच की जा रही है। युवक के फंदे पर लटकने के कारणों का पता नहीं चला है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें