फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली खराबी दूर करने को पोल पर चढ़ गई महिला, फोटो वायरल

विज्ञापन
बागेश्वर के शामा में बिजली के पोल में चढ़ी महिला। वायरल फोटो - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट के शामा क्षेत्र में एक महिला बिजली की खराबी दूर करने के लिए स्वयं 440 वोल्ट करंट वाले बिजली के पोल में चढ़ गई। बताया जा रहा है कि बिजली के तारों से हुई छेड़खानी से कई लोगों के बिजली के उपकरण फुंक गए। महिला के बिजली के पोल में चढ़ने का फोटो वायरल होने के बाद हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

बुधवार को शामा क्षेत्र में महिला के बिजली के पोल में चढ़ने का फोटो वायरल हो गया। महिला बिजली के तारों से छेड़खानी करती हुई दिख रही है। ऊर्जा निगम के लाइनमैन ने स्वयं इस फोटो को सोशल मीडिया में शेयर किया है। यूपीसीएल के शामा क्षेत्र के जेई अजय जोशी ने बताया कि लाइनमैन ने महिला के बिजली के पोल में चढ़ने का फोटो भेजा है। क्षेत्र में कोई भी महिला लाइनमैन नहीं है। जिस समय महिला पोल में चढ़ी, उस समय बिजली की लाइन चालू थी। लाइनों में करंट दौड़ रहा था। गनीमत रही कि महिला करंट की चपेट में नहीं आई। उन्होंने बताया कि लाइनमैन और ठेकेदार से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है। उन्होंने बिजली के उपकरण फुंकने की जानकारी होने से इनकार किया है। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की खराबी दूर करने के लिए ग्रामीण अक्सर इस तरह की हरकत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें