फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पहली ही बारिश में जिला अस्पताल हुआ पानी-पानी, वार्ड से छह मरीजों को करना पड़ा शिफ्ट

Thu, 04 Jul 2024 01:20 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

बागेश्वर में मानसून की पहली ही बारिश ने जिला अस्पताल को पानी-पानी कर दिया। अस्पताल के दो वार्ड में पानी टपकने से मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट करना पड़ा।
विज्ञापन
बागेश्वर जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर में मानसून की पहली ही बारिश ने जिला अस्पताल को पानी-पानी कर दिया। अस्पताल के दो वार्ड में पानी टपकने से मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट करना पड़ा। आवागमन के लिए बनी गैलरी में भी पानी जमा होने से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन समस्या के आगे लाचार नजर आ रहा है। 

विज्ञापन


मंगलवार की रात से हो रही बारिश के बाद जिला अस्पताल की छत से रिसाव होने लगा। बुधवार को बुजुर्गों के लिए बने वार्ड में भारी मात्रा में पानी रिसने से पांच मरीजों को जनरल वार्ड में शिफ्ट करना पड़ गया। बच्चा वार्ड में भी पानी का रिसाव लगातार हो रहा है, जिसके कारण एक मरीज को जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया है। जिला अस्पताल के गलियारे भी बारिश का पानी रिसने से भर गए हैं। बुधवार की सुबह से गलियारों की सफाई की जा रही है, लेकिन पानी का रिसाव तेज होने से समस्या बनी हुई है। शौचालय भी रिसाव से सुरक्षित नहीं हैं। 

ये पढ़ें- Accident: ब्रेक फेल होने से सड़क पर पलटी केमू की बस, रामनगर से पिथौरागढ़ जा रही थी गाड़ी; 20 यात्री सुरक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछल साल रिसाव से दीवारों में फैल गया था करंट
बागेश्वर जिला अस्पताल के कमरों में रिसाव पहली बार नहीं हुआ है। पिछले मानसून में भी छत से पानी वार्डों में रिस रहा था। रिसाव के कारण करंट फैलने से एक कक्ष को बंद तक करना पड़ गया था, लेकिन समस्या का निदान नहीं हुआ। एक साल बाद फिर वही हालात बन गए हैं। अस्पताल के कमरों में छत से पानी रिस रहा है, जिसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें