फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो योजनाओं के संचालन के बावजूद पर्यटन नगरी कौसानी में पेयजल संकट

विज्ञापन
अल्मोड़ा में पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल को ज्ञापन सौंपते उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्य - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर/कौसानी। कौसानी पेयजल संकट की मार झेल रहा है। दो-दो योजनाएं संचालित होने के बावजूद लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। होटल कारोबारी और व्यापारियों को रोजाना पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ता है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल को ज्ञापन देकर गागरीगोल से प्रस्तावित लिफ्ट पेयजल योजना का जल्द निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कौसानी गांव 11 तोकों से मिलकर बना है। गांव में ढाई हजार से अधिक उपभोक्ता हैं जिन्हें पेयजल मुहैया कराने के लिए बिकरु और छानी ल्वेशाल से दो योजनाओं का निर्माण किया गया है। कोसी नदी से बनी इन योजनाओं में एक ग्रेविटी और दूसरी पंपिंग योजना है। पर्यटन नगरी होने के चलते बाजार में होटल और रेस्टोरेंट कारोबार अधिक है।
कौसानी में 40 से अधिक होटल और गेस्ट हाउस हैं। होटल और रेस्टारेंटों में पानी की खपत अधिक होती है लेकिन दो योजनाओं के बाद भी पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पाता है। पर्यटक सीजन के दौरान अधिक संकट रहता है। होटल कारोबारियों को अक्सर टैंकर के माध्यम से पानी मंगाना पड़ता है। ग्रामीण भी पेयजल किल्लत होने पर प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी जुटाते हैं।
विज्ञापन

कौसानी की पेयजल समस्या के निदान के लिए गागरीगोल से कौसानी तक लिफ्ट पेजयल योजना बनाने का प्रस्ताव है लेकिन यह योजना अब तक धरातल पर नहीं उतर सकी है। सोमवार को व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज अरोड़ा ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ अल्मोड़ा पहुंचे पेयजल मंत्री चुफाल से भेंट की और उन्हें पेयजल समस्या के निदान के लिए ज्ञापन दिया। उन्होंने मंत्री से कौसानी में पेयजल संकट को दूर करने के लिए लिफ्ट योजना का जल्द निर्माण कराने की मांग की।
भागीरथी में नाली निर्माण से टूटे पाइप, चार दिन से पेयजल संकट
बागेश्वर। नगर के भागीरथी में सड़क किनारे हो रहे नाली निर्माण के दौरान पाइप लाइन टूटने के कारण चार दिन से पेयजल संकट गहरा गया है। क्षेत्र के करीब 40 परिवारों को पीने का पानी जुटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। लोग भागीरथी गधेरे और बानरी से वाहनों में पानी लाने को मजबूर हैं। क्षेत्रवासियों ने बताया कि पाइपलाइन टूटने की सूचना जल संस्थान को दी गई है लेकिन अब तक पाइप जोड़ने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है।
पेयजल किल्लत से जूझ रहे लोगों ने जल्द पेेयजल संकट दूर नहीं होने पर आंदोलन करने की चेेतावनी दी है। इधर, नगर के तहसील मार्ग में भी पेयजल किल्लत से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग हैंडपंप से पीने का पानी जुटा रहे हैं। रात के समय भी हैंडपंप पर पानी भरने के लिए लोगों की लाइन लग रही है। क्षेत्र के लोगों ने जल संस्थान से जल्द पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग की है।
कौसानी में मानकों के अनुरूप लोगों को पेयजल मुहैया कराया जा रहा है। पर्यटन नगरी होने के चलते पर्यटक सीजन में मांग बढ़ने से कुछ किल्लत रहती है। प्रस्तावित लिफ्ट योजना का निर्माण होने के बाद पेयजल संकट का पूर्ण निदान हो जाएगा। - सीएस देवड़ी, एई जल संस्थान, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें