फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: धूराफाट क्षेत्र में पानी को लेकर हाहाकार

Mon, 15 Apr 2024 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
नदी में पानी कम होने से पंप नहीं हो पा रहा पानी
विज्ञापन


बागेश्वर। धूराफाट क्षेत्र में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। नदी में पानी कम होने से पानी पंप नहीं हो पा रहा है। इलाके के लोग कई दिनों से परेशान हैं।
कठपुड़ियाछीना क्षेत्र के असों, बोहाला समेत 10 से अधिक गांवों में सरयू नदी से बनी पंपिंग पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति की जाती है। हर साल गर्मी आते ही नदी का जलस्तर कम होने पर क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा जाता है। विभाग अप्रैल-मई में सरयू नदी को डायवर्ट कर पंप तक पहुंचाता है। इस साल भी नदी का जलस्तर कम होने से दिक्कत पैदा हो गई है। नदी का पानी पंप हाउस की ओर मोड़ने के लिए काम भी चल रहा है, लेकिन मशीन लगाने की अनुमति नहीं मिलने से पेयजल आपूर्ति नियमित नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल सिंह ने बताया कि पेयजल संकट गहराने से लोगों के रोजमर्रा के कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। लोगों को हैंडपंप और नौले-धारों में लाइन लगाकर पानी जुटाना पड़ रहा है। इधर, जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी ने बताया कि पानी को डायवर्ट करने का काम चल रहा है। जल्द ही जलापूर्ति सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें