फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरही क्षेत्र के जोशीगांव, रिखायल, खांकर में पानी का गंभीर संकट

विज्ञापन
अल्मोड़ा के कसारदेवी क्षेत्र में टैंकर से पानी भरते लोग। संवाद - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
बागेश्वर। खरही पंपिंग योजना का पंप खराब होने से खरही क्षेत्र के जोशीगांव, रिखायल, खांकर क्षेत्र में भीषण जल संकट पैदा हो गया है। लोग सुबह से शाम तक पीने के पानी का ही इंतजाम करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

खरही पंपिंग योजना के पंप में कई दिन पूर्व खराबी आ गई थी। पेयजल आपूर्ति बाधित होने से खरही क्षेत्र के गांवों में भीषण जल संकट हो गया है। जल संस्थान टैंकरों से पानी की आपूर्ति कर कर रहा है लेकिन टैंकरों से अनियमित आपूर्ति और पर्याप्त पानी न मिलने से लोग परेशान हैं। गांव के लोगों ने बताया कि टैंकरों के आने का समय भी नियत नहीं है। लोगों को टैंकरों के इंतजार में सड़क पर खड़ा रहना पड़ता है। खरही क्षेत्र के लोगों ने पंप में आई खराबी को जल्द से जल्द दूर करने की मांग की है। कहा है कि कि पानी के लिए इलाके के लोग दर-दर की ठोकर खा रहे हैं।
इधर, जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी का कहना है कि खरही पंपिंग योजना का पंप खराब होने से खरही क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति बाधित हुई है। पंप की मरम्मत की जा रही है। जल्द ही पंप की खराबी दूर कर ली जाएगी। उनका कहना है कि खरही क्षेत्र में लगातार टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें